मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया की बेटी डॉ. मोना कुमारी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

On: Thursday, November 28, 2024 3:07 PM

देवब्रत मंडल

गया। गया की होनहार बेटी डॉ. मोना कुमारी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित होकर डॉ. मोना ने रसायनशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया है।

डॉ. मोना, जो मगध कॉलोनी रोड नंबर 12A, हाउस नंबर 328, गया की निवासी हैं, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्रेन मेमोरियल हाई स्कूल गया से प्राप्त की। इसके बाद इन्टर और स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज, गया से पूरी की। उन्होंने बी.एड, स्नातकोत्तर, और पी.एच.डी. की डिग्री मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हासिल की।

वर्तमान में वह उत्क्रमित हाई स्कूल, फुरहुरिया, परैया प्रखंड में बी.पी.एस.सी. +2 रसायनशास्त्र शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अपनी इस शानदार सफलता पर उन्होंने गुरुजनों और स्वजनों के मार्गदर्शन और सहयोग का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

डॉ. मोना कुमारी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “इस सफलता में मेरे परिवार और गुरुजनों का अहम योगदान है। मैं खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगी।”

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। डॉ. मोना ने अपने कार्य और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |