मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, जहरीली गैस बनी काल

On: Saturday, August 16, 2025 4:43 PM

गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत बाजार स्टेशन रोड पर शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। वर्षों से बंद पड़े एक पुराने किरासन तेल गोदाम की टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दशरथ बिगहा निवासी गनौरी पासवान का पुत्र छोटू कुमार (20 वर्ष), बारा गांव निवासी मुकेश यादव का पुत्र सागर कुमार (25 वर्ष) और बहबलपुर निवासी सुरेंद्र गोस्वामी का पुत्र सोनू कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले छोटू कुमार टंकी के अंदर सफाई के लिए उतरा, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए सागर और सोनू भी अंदर गए, लेकिन दोनों की भी दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर तीनों को बाहर निकाला और गुरारू पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह किरासन तेल गोदाम वर्षों से बंद पड़ा था, जिसे हाल ही में खरीदा गया था। गोदाम की टंकी की सफाई इसी दौरान कराई जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण टंकी में उतारना गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,मगध लाइव संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज |