मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में SSP ऑफिस मीडिया सेल में पदस्थापित दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में शोक की लहर

On: Friday, August 8, 2025 8:55 AM

गया। शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एसएसपी ऑफिस में मीडिया सेल में पदस्थापित एक दरोगा का शव उनके किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला। मृतक मूल रूप से सहरसा जिले के रहने वाले थे और मात्र दो वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक, दरोगा गुरुवार रात 9:16 बजे तक गया पुलिस मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय थे। इसके बाद उन्होंने कोई संदेश या सूचना साझा नहीं की। पुलिसकर्मी के इस अचानक कदम ने विभाग के साथ-साथ परिचितों को भी हैरान कर दिया है।

पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी जा सके। साथ ही, मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के फोन, निजी दस्तावेज और हालिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।

एक जिम्मेदार और सक्रिय पुलिस पदाधिकारी के इस तरह के कदम से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है। फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |