मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गया के एसएसपी और SSB के अधिकारी ने नक्सल प्रभावित गाँवों की सुरक्षा और जागरूकता का जायजा लिया

On: Tuesday, February 27, 2024 4:11 PM

गया, 27 फरवरी: आगामी लोक सभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, गया पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनावी जागरूकता का एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, वरीय पुलिस अधीक्षक गया के आशीष कुमार, 32 वी वाहिनी SSB के “G” समवाय गुरपा के प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह तथा गुरपा थाना के प्रभारी राजेश पासवान के नेतृत्व में बसकटवां, पतवास तथा दुन्दु गाँव में भ्रमण किया गया और ग्रामीणों से इस इलाके के बारे में चर्चा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को चुनाव की प्रक्रिया, मतदान का महत्व, उनके अधिकार और जिम्मेदारियां, चुनावी आयोग के नियम और दिशानिर्देश, आदि के बारे में जागरुक किया जाए।

गया पुलिस ने ग्रामीणों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें बताया कि उनका मत उनके भविष्य का निर्णय करता है। गया पुलिस ने ग्रामीणों से वादा किया कि वे चुनाव के दौरान उनकी सुरक्षा और शांति का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव या डर का सामना नहीं करना पड़ेगा।


गया पुलिस के इस अभियान का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने ग्रामीण चुनाव में भाग लेते हैं और कितने अपने मताधिकार का सदुपयोग करते हैं। गया पुलिस ने ग्रामीणों से आशा जताई है कि वे चुनाव को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक |