मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया से नई सौगात: पीएम मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस व वैशाली मेमू ट्रेन का शुभारंभ

On: Friday, August 22, 2025 3:13 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया/डीडीयू । पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना के कुशल नेतृत्व में गया जंक्शन पर ऐतिहासिक तैयारियों का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया परिसर से गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और कोडरमा-गया-वैशाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर को लेकर रेलवे प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और सभी विभागों ने मिलकर अभूतपूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार, यातायात निरीक्षक बी.बी. पांडेय, मेमू शेड के वरीय प्रशाखा अभियंता इकरामुल अंसारी, कैरिज एंड वैगन के मंडल यांत्रिक अभियंता, चीफ क्रू कंट्रोलर अजय कुमार राय सहित तमाम पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले कई दिनों से उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए जी-जान से मेहनत की है। डीडीयू के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के नेतृत्व में सुरक्षा के सख्त और बेहतर इंतजाम किए गए हैं। वहीं सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीएसटीई, सीनियर डीएमई जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री मोदी बिहार को नई सौगात देंगे और राज्य के विकास को नई गति देने का संदेश देंगे। गया-बोधगया के साथ पूरे बिहार के लिए यह क्षण गर्व का होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और इसे बिहार के विकास की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

मगध विश्वविद्यालय, बोधगया परिसर में बने विशाल पंडाल में प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। यह पंडाल अब तक का सबसे बड़ी क्षमता वाला माना जा रहा है, जहां हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

मगध लाइव की कवरेज

इस पूरे आयोजन के हर एक क्षण को कैमरे की नजर से पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाने के लिए Magadh Live News की टीम निरंतर सक्रिय है। हमारी प्राथमिकता है कि पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज़ खबर पहुंचे। बीते चार वर्षों में हमारे पाठकों के सहयोग और विश्वास से ही हम आज पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। आने वाले समय में भी हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम आपके सामने न सिर्फ खबर, बल्कि भरोसेमंद पत्रकारिता का उदाहरण पेश करते रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |