मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर रेलवे पुलिस की सतर्कता से भटकती नाबालिग बच्ची सकुशल परिवार को सौंपी गई

On: Friday, August 29, 2025 3:29 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया| रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार को गया जंक्शन पर भटक रही एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार, उ.नि. जावेद इकबाल, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी आर.के. सिंह, आरक्षी अमित कुमार और महिला आरक्षी ज्योति कुमारी प्लेटफॉर्म संख्या 01 हावड़ा एंड FOB के पास आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक नाबालिग लड़की को डरी और सहमी हुई स्थिति में देखा।

महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम और पता बताते हुए कहा कि वह झारखंड के चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि सुबह परिवार में बहन से झगड़ा और माँ की डांट के बाद वह घर से नाराज़ होकर निकल गई थी और भटकते-भटकते गया स्टेशन पहुँच गई।

रेलवे पुलिस ने बच्ची की माँ रंजू देवी से मोबाइल पर संपर्क कर उसकी बात कराई, जिससे वह शांत हुई। तत्पश्चात किसी अनहोनी से बचाने और उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, गया को सूचना दी गई।

सूचना पर केस वर्कर आकाश कुमार और सुपरवाइजर पुनीता कुमारी मौके पर पहुँचे और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद नाबालिग को सुरक्षित उनकी देखरेख में सौंप दिया गया। रेलवे पुलिस की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |