मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक जावेद इकबाल सहित कई जवानों को जीएम अवार्ड से सम्मानित

On: Thursday, August 28, 2025 1:50 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया–डीडीयू रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आरपीएफ की सीपीडीएस टीम को जीएम अवार्ड से सम्मानित किया है।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने टीम के अधिकारियों और जवानों को नकद पुरस्कार देकर उनकी सराहना की। डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के नेतृत्व में गठित इस टीम ने अवैध शराब तस्करी की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

टीम की सराहनीय उपलब्धियों में हाल ही में चोरी गए एक यात्री का लैपटॉप बरामद करना भी शामिल है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की ओर से टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गया आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक जावेद इकबाल और निरीक्षक ब्रजेश कुमार सहित कई जवान शामिल हैं। निरीक्षक ब्रजेश कुमार को 5 हजार रुपये, वहीं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और उपनिरीक्षक जावेद इकबाल को 3,500-3,500 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार (मानपुर), हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार सिंह, जवान सुनील कुमार, जवान अनिल कुमार, जवान बबलेश कुमार मीणा और जवान राजू कुमार को भी नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान आरपीएफ जवानों के उस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है, जिसने गया-डीडीयू रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |