मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे स्टेशन पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रोटोकॉल का नहीं हुआ अनुपालन, एसएस ने कहा- यह उनका नहीं, तिरंगे का अनादर हुआ

On: Friday, August 15, 2025 4:02 PM

✍️देवब्रत मंडल

शुक्रवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान देने के लिए कई जगह जगह पर आयोजन हुआ। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस झंडे के नीचे लोगों ने इसके मान सम्मान की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर करने की कसम खाई। वहीं पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

यहां स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया लेकिन इस राष्ट्रीय उत्सव में प्रोटोकॉल का अनुपालन होते नहीं देखा गया। जब स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा था तो यहां न तो आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव उपस्थित थे और न ही गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ही उपस्थित हुए।हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जावेद इकबाल और बल के जवान तथा रेल थाना से एक दो पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस संबंध में जब स्टेशन प्रबंधक श्री सिंह से पूछा गया कि क्या आरपीएफ और जीआरपी के थानाध्यक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था तो उन्होंने बताया कि आमंत्रण सभी को भेजा गया था और सभी की सुविधा को देखते हुए 10:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम निर्धारित किया था लेकिन न तो आरपीएफ के इंस्पेक्टर और न ही जीआरपी के थानाध्यक्ष ही ध्वज को सलामी देने आए।

स्टेशन प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि ये उनका निजी कार्यक्रम नहीं था बल्कि राष्ट्रीय कार्यक्रम था तो दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये उनका नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की बात थी। उन्होंने कहा दोनों पदाधिकारियों को प्रोटकॉल के तहत भी उपस्थित होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी पूर्व मध्य रेल के सीसीएम(पीएस) के साथ कई जोनल अधिकारी और डीडीयू मंडल के भी अधिकारी गया जंक्शन पर आए थे तो उस दिन भी आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी स्वयं उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने अपने अधीनस्थ एक सहायक उप निरीक्षक को भेज दिए।

इधर, ईस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में यूनियन वरिष्ठ नेता मिथलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष, सचिव के अलावा यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सीआईटी(प्रशासन) के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सीआईटी आर.आर. सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक-2 मिथिलेश कुमार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इसके अलावा आरपीएफ पोस्ट, रेल थाना आदि कार्यालयों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त हरमंगत सिंह, रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित बल के पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड |