मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की सूचना के बाद यात्री हुए परेशान, संकरी सीढ़ियों पर अफरातफरी

On: Tuesday, August 19, 2025 5:15 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर दोपहर बाद यात्रियों के बीच कुछ देरी के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। मंगलवार को 03697 गया-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की उद्घोषणा के बाद यह स्थिति बनी। इसके अलावा 03309 धनबाद-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस के भी प्लेटफॉर्म बदले जाने की सूचना के बाद इस ट्रेन के यात्रियों को परेशानी हुई।

मंगलवार को गया जंक्शन पर दो ट्रेनों के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दोपहर बाद करीब 2:09 बजे यह उद्घोषणा प्रसारित किया जाने लगा कि 03697 गया-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 6 से नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म संख्या 3 से खुलेगी। इस उद्घोषणा को सुनने के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर से इस ट्रेन के यात्री दिल्ली एंड के फुटओवर ब्रिज से चलकर प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर जाने लगे। फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों की अचानक भीड़ जमा हो गई।

इस एफओबी से प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उतरने के लिए जो सीढ़ी बनी हुई है वो काफी संकरी है। यात्रियों के पास समय की भी कमी थी। क्योंकि इस ट्रेन के गया जंक्शन से खुलने का टाइम दोपहर बाद 2:15 बजे थी। यात्रियों को ट्रेन में सीट लेने के लिए केवल छः मिनट का ही समय शेष बचे थे। इसके कारण कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

इसके पहले भी गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर 03309 धनबाद-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन के आने की सूचना प्रसारित की गई थी तो यात्री इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आगमन का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन के गया जंक्शन पर आने के दस मिनट पहले उद्घोषणा की जाने लगी कि गरीब रथ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आने वाली है। इसके बाद इस ट्रेन के यात्री एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफॉर्म पर जाने लगे। जिससे इस ट्रेन के यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि कुछ दिनों बाद 06 सितंबर से गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। यदि इस दौरान ट्रेन के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की बात होती है तो स्थिति बिगड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। भीड़ प्रबंधन में लगे लोगों को काफी ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष कर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस को इस प्रकार की गलतियों से मुश्किलें बढ़ सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में, यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है’- गया के बेबाक पत्रकार समर राठौर का सोशल मीडिया बैन, पत्रकारों में भारी आक्रोश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान |