मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण किए गए दो लड़कों को बचाया, तीन अपराधी गिरफ्तार

On: Thursday, February 29, 2024 1:35 PM

गया: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के दो लड़कों का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन अपराधियों को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गया पुलिस ने अपहृत दोनो लड़के को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से प्राथमिकी दर्ज होने के 30 घंटे के अन्दर बिना फिरौती के रकम दिए सकुशल बरामद किया है।

इस संबंध में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कान्फ्रेस कर बताया कि दिनांक 27.02.2024 को बाराचट्टी थाना में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने भाई का अपहरण होने की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसका भाई बबलू कुमार अपने मित्र कल्लु कुमार के साथ बाजार घुमने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। बाद में कल्लु के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आया और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

इसके बाद गया पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन करके इस मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के जरिए अपहरण करने वालों का पता लगाया। टीम ने औरंगाबाद जिले में छापेमारी करके अपहरण किए गए लड़कों को बचाया और उन्हें अपने परिवार के हवाले किया। अपहृत व्यक्ति ने पुछ-ताछ में पुलिस को बताया की कल्लु के द्वारा मुझे मिलने के लिए भुसुन्डा बुलाया गया था। मैं अपने मित्र कल्लु के साथ उससे मिलने के लिए गया था जहाँ पर पहले से तैनात अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा मुझे और मेरे मित्र कल्लु का अपहरण कर कल्लु के ही फोन से फिरौती की रकम की मॉग की जा रही थी।

पुलिस टीम ने इस मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियो का नाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजय कुमार पिता रामाशीष यादव , विकाश कुमार पिता शम्भु यादव भवानी बिगहा थाना मोहनपुर, मनीष कुमार पिता बिरजू यादव बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से इस घटना में उपयोग किया गया स्कॉर्पियो गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पहले से ही अपहरण किए गए लड़कों के साथ विवाद था, इसलिए उन्होंने यह योजना बनाई थी।

गया पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी आश्वासन दिया। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल |