मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस ने बुनियादगंज गोलीकांड में मुख्य अपराधी को 14 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

On: Monday, February 26, 2024 1:42 PM

गया पुलिस ने बुनियादगंज थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अपराधी को घटना के 14 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु 26 फरवरी 2024 को इलाज के दौरान हो गई। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

ज्ञात हो 25 फरवरी 2024 को, फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। इस मामले में बुनियादगंज थाना कांड संख्या-40/24 के तहत धारा-307/34 और परिवर्तित धारा-302 3(i)(r)(s)/3(2)(v) SC/ST Act और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने आरोपी दुलारू साव उर्फ राहुल कुमार साव को खनजहांपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, और पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के परिवार को मुआवजा प्रस्ताव संबंधित प्राधिकारी के पास भेजा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |