मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की कार्रवाई: शब-ए-बरात की रात अश्लील गाने पर नाचने और पुलिस दल पर हमला करनेवाले 17 लोग गिरफ्तार

On: Tuesday, February 27, 2024 2:13 AM

गया: गया पुलिस ने शब-ए-बरात की रात को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती के दौरान छट्टु विगहा रविदास टोला में अश्लील गाने बजाने और नाच-गान करने वाले लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने इस संबंध में बताया की शब ए बरात के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती की जा रही थी इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि छट्ठू बिगहा रविदास टोला में शराब पीकर लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाकर नाच गान किया जा रहा है। पुलिस दल के द्वारा समझाने के बाद भी लोग नही माने और जेनरेटर बंद कर पुलिस दल पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में सत्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से तीन लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में विष्णुपद थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दिपक कुमार, सोनु कुमार, श्याम रविदास, राजा कुमार, अभय कुमार, राहुल कुमार, गोलु कुमार, विनित राज, कुन्दन कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, सोनु कुमार, नीरज कुमार, अनुज कुमार, लक्ष्मी दास, ओम प्रकाश सिंह, और बिक्कु कुमार शामिल हैं।

इस घटना के संबंध में विष्णुपद थाना में कांड संख्या-68/24, दिनांक 26.02.2024, धारा- 147/149/941/323/307/313/353/504/506 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम & 6/9 Loudspeaker act 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा और असमाजिक तत्वों को घेरकर गिरफ्तार किया। घटनास्थल से मोटरसाईकिल, साउण्ड बॉक्स, एम्पलिफायर मशीन, स्टेबलाईजर, खाली बॉक्स एवं 0.315 बोर का दो खोखा भी बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |