मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पहाड़पुर रेल परियोजना की शुरुआत रक्तदान से, एलएंडटी और रेलवे ने दिखाया सामाजिक दायित्व

On: Thursday, January 30, 2025 2:22 PM

देवब्रत मंडल

गति शक्ति रेल परियोजना के तहत गया-पहाड़पुर के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने, पुल-पुलिया एवं फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर एलएंडटी कंपनी और रेलवे ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

गुरुवार को गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में एलएंडटी कंपनी का नया कार्यालय स्थापित किया गया, जहां इस विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन), गया शशि कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर रायपुरेड्डी, प्रशासनिक अधिकारी पवन सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने डिप्टी चीफ इंजीनियर का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया।

रक्तदान शिविर में एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में एकत्रित रक्त रेडक्रॉस को सौंपा गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके। इस दौरान रेडक्रॉस के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न किया।

डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार ने इस अवसर पर कहा कि न्यू गया-न्यू पहाड़पुर के बीच रेलवे परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी, जिससे क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। वहीं, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कंपनी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी रही है। गया में परियोजना की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण भी किया गया, जिसमें रेलवे और एलएंडटी के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी, रेलवे अधिकारी और रेडक्रॉस की टीम उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |