मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-मानपुर रेलखंड पर वायुसेना जवान से लूट, कुख्यात ‘काला पत्थर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे

On: Sunday, August 17, 2025 12:55 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। गया-मानपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन में भारतीय वायुसेना के जवान से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वर्दीधारी जवान ने अपराधियों से डटकर मुकाबला किया, लेकिन बदमाश संगठित गिरोह की तरह हमला कर उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, सोने की चेन और नकद रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना का विवरण

पीड़ित जवान की पहचान लाल बाबू, पिता स्व. अरविंद प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम तेउस, थाना जयरामपुर मोड़, जिला शेखपुरा, के रूप में हुई है। वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना की फरीदाबाद इकाई में तैनात हैं।
लाल बाबू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 जून 2025 की शाम लगभग 7:40 बजे वे गाड़ी संख्या 03435 आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस से नवादा से गया की ओर यात्रा कर रहे थे। गया स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र में बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया।

जवान ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन तभी तीन अन्य साथी वहां पहुंच गए और संगठित रूप से हमला कर दिया। अपराधियों ने हाथापाई के बीच उनके जेब से ₹8,500 नकद, गले से लगभग 17 ग्राम का सोने का चेन, आधार कार्ड और एक अन्य मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया।

पुलिस की कार्रवाई

हाथापाई में घायल जवान को गया रेल थाना पुलिस ने इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल, गया भेजा। इसके बाद अगले दिन, 10 जून को जवान के आवेदन पर गया रेल थाना कांड संख्या 169/25, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक कुमार उर्फ काला पत्थर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

चलती ट्रेन में हुई इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि वायुसेना के जवान ने अपने साहस से अपराधियों का डटकर सामना किया और पुलिस की तत्परता से एक आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |