मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया भूअर्जन कार्यालय अधीक्षक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, निजी नर्सिंग होम में भर्ती

On: Tuesday, December 31, 2024 8:10 AM

देवब्रत मंडल

गया: गया जिला भूअर्जन कार्यालय के अधीक्षक महेश पासवान, जिन्हें लोग नाजिर बाबू के नाम से भी जानते हैं, मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे थे। उन्हें इलाज के लिए तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महेश पासवान अपने गांव बलना (नगर प्रखंड) से बाइक पर सवार होकर ऑफिस के लिए निकले थे। पटना-डोभी फोरलेन बाईपास के पास, एक चारपहिया वाहन को ओवरटेक करने के दौरान, तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाले बाइक चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही श्री पासवान के बेटे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। अस्पताल में श्री पासवान ने बताया कि उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, हेलमेट पहनने की वजह से उनके सिर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन छाती में चोट लगने से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |