मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में खुली टंकी ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते-खेलते तीन साल की पुचु की डूबकर मौत

On: Monday, August 11, 2025 5:13 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अधूरे मकान के शौचालय की खुली टंकी में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृत बच्ची की पहचान मोहल्ले निवासी राहुल कुमार की बेटी कायरा राज उर्फ पुचु (3 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भोला चौधरी नामक व्यक्ति का मकान बीते करीब चार-पांच साल से अधूरा पड़ा है। मकान के शौचालय की टंकी बिना ढक्कन के खुली हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भोला चौधरी को टंकी ढकने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कोई व्यवस्था नहीं की।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार को रोज की तरह बच्ची घर के बाहर खेलने निकली थी। देर तक घर न लौटने पर परिजन और मोहल्लेवाले उसे खोजने लगे। तलाश के दौरान भोला चौधरी के अर्धनिर्मित मकान के पास पहुंचे तो देखा कि बच्ची टंकी के पानी में डूबी हुई है। तत्काल उसे निकालकर जेपीएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता राहुल कुमार, जो निजी वाहन चालक हैं, ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुली टंकी में गिरने से उनकी बेटी की जान गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए कोई दस्तावेज नहीं दिया कि बच्ची मृत अवस्था में लाई गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मासूम की मौत से परिवार और आसपास के लोग गहरे शोक में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |