मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे इस तिरंगे का स्थान बदलने की कवायद, 15 अगस्त के पहले बदला जाएगा झंडा

On: Tuesday, August 12, 2025 11:09 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में जिस स्थान पर यह तिरंगा लगा हुआ है। इसका स्थान बदलने के लिए 12 अगस्त की आखिरी तारीख थी लेकिन स्थान नहीं बदला जा सका है तो 15 अगस्त के पहले इस तिरंगे को उतारकर कर इसकी जगह दूसरा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

इस संबंध में स्टेशन डेवलपमेंट के कार्य से जुड़े अभियंता शैलेन्द्र कुमार से जब जानकारी ली गई कि 12 अगस्त तक इस तिरंगे के स्थान को बदलने की आखिरी तारीख थी तो क्यों नहीं ऐसा किया जा सका? तो उन्होंने बताया कि अब 15 अगस्त के बाद यह कार्य करा लिया जाएगा।

इधर, इस तिरंगा के अभिरक्षक पदाधिकारी वरीय प्रशाखा अभियंता(विद्युत शक्ति) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गया जंक्शन के डेवलपमेंट कार्य की निगरानी(देखरेख)करने वाले अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने कहा था कि 12 अगस्त तक यहां से तिरंगा को हटाकर नई जगह पर जहाँ निर्धारित की गई, वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अब जब ये काम नहीं हो सका है तो इस तिरंगे को बदल कर साफ(दूसरा) झंडा लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट कार्य जारी रहने के कारण तिरंगे पर धूल व गंदगी जम गई है तो इसे एक दो दिनों में बदल दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |