मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में खामी: एक ओर टूटे शौचालय के दरवाजे से ‘लाज’ पर संकट, दूसरी ओर एफओबी पर ‘सिर’ की सुरक्षा पर खतरा

On: Wednesday, August 13, 2025 3:18 AM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच गया जंक्शन पर बुनियादी यात्री सुविधाओं की कमी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्टेशन परिसर में ऐसी दो तस्वीरें सामने आई हैं, जो यात्रियों की असुविधा और सुरक्षा दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।

शौचालय की स्थिति

पहली तस्वीर डेल्हा साइड स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय की है, जहां दरवाजे टूटे पड़े हैं। इससे यात्रियों की गोपनीयता और सम्मान दोनों पर संकट मंडरा रहा है। यात्रियों के लिए इन सुविधाओं का उपयोग करना असहज और शर्मनाक स्थिति पैदा कर रहा है।

फुट ओवरब्रिज (एफओबी)

दूसरी तस्वीर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) से जुड़ी है, जहां से गुजरते समय यात्रियों को “सिर बचा के चलें” का चेतावनी बोर्ड दिखाई देता है। यहां ऊँचाई कम होने के कारण सिर टकराने का खतरा बना रहता है, जिससे यात्री सावधानीपूर्वक झुककर गुजरने को मजबूर हैं।

गया जंक्शन को आधुनिक रूप देने की तैयारियों के बीच ऐसी खामियां प्रशासन के दावों पर सवाल खड़ा कर रही हैं। खासतौर पर आने वाले कुछ दिनों में शुरू होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 को देखते हुए, जब देश-विदेश से हजारों पिंडदानी और श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे, तो यह स्थिति उनके लिए भी असुविधा का कारण बन सकती है।

इस मामले में यात्री सुविधाओं से जुड़े एक पर्यवेक्षक ने बताया कि शौचालय के टूटे दरवाजे के संबंध में कार्य देख रही एजेंसी के अभियंता और संवेदक प्रतिनिधि को आगाह किया जा चुका है। साथ ही वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |