मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद

On: Thursday, July 2, 2026 7:17 PM

12330 अप खुलते ही हुआ हादसा, 15 मिनट रुकी रही ट्रेन, वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, घायल मुर्शिदाबाद के राम लखन प्रसाद

गया: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध यात्री फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिर गया। ट्रेन रनिंग अवस्था में थी और यात्री कुछ दूर तक रगड़ खाता चला गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की तत्परता से वृद्ध की जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 12330 आनंद विहार-सियालदाह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन से खुल रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में गिर गया।

शोर मचने पर ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया। यात्रियों ने फौरन घायल को गैप से बाहर निकाला। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अफरातफरी मच गई।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल रही थी और हादसा हुआ, उस वक्त दूर-दूर तक रेलवे सुरक्षा बल RPF का कोई जवान ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं था। जबकि नियमानुसार ट्रेन खुलने के वक्त RPF की ड्यूटी लगाई जाती है।

RPF नदारद, वीडियो वायरल

तस्वीरों में देखे कैसे यात्रियों ने घायल को बाहर निकाला

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल रही थी और हादसा हुआ, उस वक्त दूर-दूर तक रेलवे सुरक्षा बल RPF का कोई जवान ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं था। जबकि नियमानुसार ट्रेन खुलने के वक्त RPF की ड्यूटी लगाई जाती है।

अब सवाल उठ रहा है कि ड्यूटी पर तैनात RPF जवान कहां थे? क्या हर बार की तरह इस बार भी कोई नया बहाना बनाकर बचने की कोशिश होगी?
हादसे की वजह से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक गया जंक्शन पर रुकी रही। डिप्टी एसएस कार्यालय से सूचना मिलते ही गया रेल अनुमंडल अस्पताल से एम्बुलेंस पहुंची। घायल को रेलवे अस्पताल ले जाया गया।

15 मिनट रुकी रही ट्रेन, अस्पताल में भर्ती

हादसे की वजह से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक गया जंक्शन पर रुकी रही। डिप्टी एसएस कार्यालय से सूचना मिलते ही गया रेल अनुमंडल अस्पताल से एम्बुलेंस पहुंची। घायल को रेलवे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि पहले इलाज जरूरी है, इसलिए यात्री का नाम-पता नहीं पूछा गया। इलाज शुरू कर दिया गया है। बाद में घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी राम लखन प्रसाद के रूप में हुई। वह इसी ट्रेन से सियालदाह जा रहे थे।

यात्रियों ने कहा- RPF-GRP के भरोसे होते तो जान चली जाती


बताया गया कि घटना के वक्त प्लेटफॉर्म नंबर दो पर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस आने वाली थी। उसी ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों ने शोर मचाकर संपर्क क्रांति को रुकवाया, तब राम लखन प्रसाद की जान बची। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में चर्चा थी कि अगर घायल को RPF और GRP के भरोसे छोड़ दिया जाता तो अधिक रक्तस्राव से जान भी जा सकती थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |