मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खास खबर: गया जंक्शन से एक साथ तीन स्थानों के लिए खुलेगी नई ट्रेनें, पढ़ें पूरी खबर

On: Thursday, August 21, 2025 3:18 PM

✍️देवब्रत मंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया से दो नई ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसको लेकर रेल महकमा अपनी ओर से तैयारी कर रही है। वैसे तो गया जंक्शन से गया-दिल्ली अमृत भारत और कोडरमा-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। लेकिन अब इसमें एक नई बात सामने आ रही है कि 22 अगस्त को गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का तो उद्घाटन होगा ही परंतु गया जंक्शन से एक साथ गया-वैशाली मेमू फ़ास्ट पैसेंजर और गया-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन खुलेगी।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इन दोनों मेमू फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेनों के लिए अलग अलग रेक गया के मेमू शेड में भेजा गया है। 22 अगस्त को गया जंक्शन से एक साथ ही इन दोनों ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो 12 कोच वाली गया-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन के साथ ही आठ कोच वाली गया-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन की रेक जुड़ी हुई होगी। जिसे मानपुर जंक्शन पर डिस्कपल कर लिया जाएगा।

मानपुर जंक्शन से जब गया-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर पैमार स्टेशन होते हुए यानी तिलैया के लिए खुल जाएगी तो कोडरमा के लिए आठ रेक वाली वैशाली-गया-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन गुरूपा स्टेशन होते हुए कोडरमा के लिए चली जायेगी। कुल मिलाकर कहें तो गया जंक्शन से तीन ट्रेनों का एक साथ उद्घाटन हो जाएगा। बहरहाल, इस बात की पुष्टि कोई अधिकारी नहीं करते हैं लेकिन यह अंदरखाने की बात है और इसी हिसाब से गया जंक्शन पर 20 रेक वाली मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी की जा रही है। गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 06 से जबकि गया-वैशाली और वैशाली-गया-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 07 से खुलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब जब्त. दो बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर | गया में साइबर माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बंगाल के 9 नटवरलाल गिरफ्तार | बिहार में राशन वितरण सिस्टम का सर्वर बना ‘कैंसर’: धान रोपाई छोड़ घंटों इंतजार कर रहे गरीब, न मजदूरी मिल रही न राशन | ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज |