मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर महिला यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहा झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई

On: Monday, August 25, 2025 11:16 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया: गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है, जिसके पास से एक महिला यात्री का चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल सैमसंग कंपनी का है, जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी महिला यात्री का मोबाइल बैग से चोरी हो गया था। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय राकेश सिंह, पिता विजय सिंह, निवासी तोलरा, थाना रेहेला, जिला पलामू (झारखंड) के रूप में हुई है।

आरोपी को जीआरपी थाना, गया ले जाया गया, जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 253/25 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(02) और 317(02) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |