मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर कुछ सीसीटीवी कैमरे हुए खराब, पीपी मेला को देखते हुए मरम्मत कार्य में तेजी

On: Friday, August 29, 2025 4:21 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में तकनीकी खराबी आने के कारण प्लेटफॉर्म पर की गतिविधियां कैद नहीं हो पा रही है। जिसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद सम्बंधित विभाग के कर्मी अब इन कैमरों को ठीक करने में जुट गए हैं।
पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर गुरुवार को गया जी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना के साथ गया जंक्शन का निरीक्षण किए थे। निरीक्षण के दौरान कई बातें सामने आई थी। जिसमें एक पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी बात हुई थी ताकि गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर और अंदर बाहर की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखी जा सकती है। इसके बाद गया जंक्शन पर लगे कुछ कैमरे में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है।

विभागीय कर्मचारी हावड़ा छोर के फुट ओवर ब्रिज पर लगे कैमरे में आई तकनीकी खामियों को दूर करते पाए। पूछने पर इन कर्मचारियों ने बताया कि करीब आधा दर्जन कैमरे को ठीक किया जा रहा है।
बताया गया कि महाकुंभ मेले के दौरान 46/20/15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिससे भीड़ प्रबंधन में लगाए गए आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारियों को इससे काफी मदद मिली थी। इन कर्मचारियों ने बताया कि कुछ जगह से कैमरे को हटाकर दूसरी जगह लगाया गया है। इसके पीछे का कारण स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य बताया गया।

बहरहाल, गया जी में 06 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। कई पिंडदानी जो 17 दिनों के कर्मकांड के लिए गया जी आते हैं, वे अनंत चतुर्दशी के पहले ही गया जी पहुंच जाते हैं।
इस बार रेलवे ने जो अनुमान लगाया है कि प्रतिदिन लगभग 80-90 हजार यात्रियों का आगमन होना है। जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी के ही जिम्मे रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |