मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी में झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, फिर हत्या – बेटी और दादी पर भी हमला, आरोपी फरार

On: Friday, August 29, 2025 5:05 AM

गया जिले के आंती थाना क्षेत्र से गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को घर बुलाकर पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को अपने घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था।

मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजय कुमार चौधरी ने पहले उसे भी अपने घर आने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गई। उसकी मां अकेले ही वहां गई थी। वहीं आरोपी नशे की हालत में था। बेटी ने बताया कि आरोपी ने पहले उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और बेटी से कहा कि “तुम्हारी मां बुला रही है”। जब बेटी अपनी दादी को लेकर वहां पहुंची तो घर से थोड़ी दूरी पर शव पड़ा मिला। इस पर जब उन्होंने आरोपी से सवाल किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और दादी का सिर फोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एसआई मीरा कुमारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट: महताब अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |