मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: तीन दिन से लापता है मासूम रौशन, आहर में डूबने की आशंका, NDRF की तलाशी जारी

On: Friday, May 2, 2025 5:13 PM

वजीरगंज (गया)। कुर्किहार गांव में एक मासूम की रहस्यमय गुमशुदगी ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया है। बुधवार की संध्या से लापता हुआ 13 वर्षीय रौशन कुमार अब तक घर नहीं लौटा है। रौशन, कुर्किहार निवासी सनोज चौधरी का पुत्र है और स्थानीय मध्य विद्यालय पुरा में कक्षा छह में पढ़ता है।

परिजनों के अनुसार, रौशन रोज की तरह बुधवार शाम शौच के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने वजीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

परिवार को आशंका है कि घर के पास स्थित आहर में रौशन का पैर फिसल गया होगा और वह पानी में डूब गया होगा। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार की शाम एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने सघन तलाशी अभियान चलाया।

टीम ने नाव और गोताखोरों की मदद से आहर में रौशन की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली।
घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। ग्रामीण बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं और प्रशासन से सघन तलाशी अभियान की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निगरानी में तलाशी अभियान जारी है। परिजन अब भी बेटे की एक झलक के इंतजार में हैं, और हर दरवाजे पर उम्मीद की नजरें लगाए बैठे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |