मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह ने निर्वाचन पदाधिकारी के पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों?

On: Wednesday, January 22, 2025 3:56 PM

देवब्रत मंडल

फाइल चित्र

पिछले दिनों गया बार एसोसिएशन की हंगामेदार बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी पद के लिए चयनित कर लिए जाने की घोषणा हुई थी। अधिवक्ताओं के एक धड़े ने श्री सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर चयन को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था। अब इस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। अधिवक्ता भीम सिंह ने स्वयं को आरओ यानी रिटर्निंग अधिकारी के पद से अलग कर लिया है।

इस्तीफे के पीछे की वजह यह बताया गया

श्री सिंह ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा है कि “ओल्ड एज” एवं अन्य कारणों से वे इलेक्शन को कंडक्ट नहीं करा सकते हैं। इसलिए निर्वाचन अधिकारी के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

जीबीए के अध्यक्ष ने आरओ के इस्तीफे को दी मंजूरी

गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने भीम सिंह के इस्तीफे को स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री सिंह ने अपना इस्तीफा बुधवार को ही सौंपा और अध्यक्ष ओमप्रकाश ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कई अधिवक्ताओं की अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है।

अधिवक्ता भीम सिंह को आरओ चयनित किए जाने पर हुआ था विरोध

17 जनवरी को हुई जीबीए की बैठक को अधिवक्ताओं के एक गुट ने वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह को निर्वाचन अधिकारी घोषित किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। बैठक में ही जबरदस्त हंगामा भी हुआ था। इस गुट के अधिवक्ताओं ने पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस कर वर्तमान कमेटी के कार्यकलापों का जमकर विरोध करते हुए श्री सिंह को आरओ के पद से हटाने की मांग की थी।

23 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा

यहां तक कि इसके विरोध में 23 जनवरी से अधिवक्ता रतन सिंह के साथ कई अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की जा चुकी है। इस गुट के लोगों ने अधिवक्ता रतन सिंह को आगामी चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी बनाने की मांग रखी है। अब देखना होगा कि भीम सिंह के इस्तीफे के बाद अनिश्चितकालीन धरना का कार्यक्रम रद्द किया जाता है या नहीं।

आठ साल बाद होने जा रहा है चुनाव, गतिरोध जारी

गया बार एसोसिएशन का चुनाव पिछले आठ सालों से नहीं हो पा रहा था। इस बार चुनाव की घोषणा कर दिए जाने के बाद से गतिरोध जारी है। अब ऐसे में चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहा है तो चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। आरओ के निर्वाचन को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट पेपर के जरिए चयन की भी मांग की गई है।

अब नए सिरे से आरओ के चयन के लिए उठने लगी मांग

इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर नए सिरे से आरओ के चयन की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि नए आरओ के चयन को लेकर जीबीए की फिर से बैठक बुलाई जाती है या 17 जनवरी को एक गुट द्वारा रतन सिंह को आरओ बनाए रखने की मांग की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |