मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर के बालाजी नगर में ब्यूटी पार्लर में लगी आग, दुकान सहित करीब पांच लाख के सामान जलकर राख

On: Thursday, August 14, 2025 10:44 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नवादा टीओपी से कुछ दूरी पर एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। पार्लर संचालिका ने दावा किया है कि आग में करीब पांच लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गया।
दुकान संचालिका अंजली कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर रात मकान(दुकान) के मालिक ने आग लगने की जानकारी दी। अंजली कुमारी डेल्हा थाना क्षेत्र के संजय नगर मोहल्ले में रहती हैं। जिन्होंने बताया कि जब बालाजी नगर(कॉटन मिल) मोहल्ले में संचालित अपनी दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस दोनों को सूचना दी गई। दोनों रात में आए। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ही इस दुकान को किराए पर लेकर इसमें ब्यूटी पार्लर के साथ साथ सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान खोले थे। आग में सारे सामान और फर्नीचर आदि बुरी तरह जलकर खाक हो गई।

अंजली कुमार को शक है कि किसी अज्ञात लोगों के द्वारा पेट्रोल छिड़क कर दुकान में आग लगा दी है। उन्होंने बताया मकान के मालिक द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम आई थी लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि दुकान को बनाने में और दुकान में सौंदर्य प्रसाधनों को खरीदने में करीब पांच लाख रुपए लग गए थे जो जल गए।

अंजली कुमारी के पति का नाम विकास कुमार है। अंजली ने बताया कि दुकान वे स्वयं संचालित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि एक सवा महीने का समय तो दुकान में फर्नीचर आदि लगाने और सजाने में ढाई से तीन लाख रुपए खर्च हुए थे और सौंदर्य प्रसाधनों की कीमत लगभग दो लाख रुपए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ |