मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गेट मीटिंग, कर्मचारियों से एकजुट होकर मतदान की अपील

On: Friday, October 18, 2024 2:42 PM

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन स्थित पीडब्ल्यूआई ऑफिस में शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गया शाखा द्वारा एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गया शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने की, जबकि संचालन राजन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान लक्ष्मण प्रसाद ने कर्मचारियों से अपील की कि आगामी मान्यता चुनाव में सभी रेल कर्मचारी शत-प्रतिशत मतदान करें और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को विजयी बनाएं। शाखा सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि सभी को विवेकपूर्ण ढंग से सही और गलत का निर्णय लेते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के लंबे इतिहास की सराहना की, जो रेल कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण सफलताएँ हासिल कर चुका है।

इस अवसर पर सहायक सचिव राजन कुमार सिन्हा, राजीव रंजन कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, श्रीनिवास सिंह, विनोद कुमार चौधरी, महिला मोर्चा शाखा सचिव मुन्नी कुमारी, किरण कुमारी, मनीष कुमार और इंजीनियरिंग विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यूनियन के नेतृत्व ने कर्मचारियों को संगठित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने और यूनियन की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत |