मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: टोटो में टक्कर के बाद दुर्घनाग्रस्त हुई कार, चार यात्री घायल

On: Thursday, September 11, 2025 3:37 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी पंचानपुर मुख्य मार्ग के सिंघापुर विश्वकर्मा मंदिर के समीप तेज गति कार ने टोटो में टक्कर मार दी। घटना गुरुवार की देर शाम घटित हुई। घटना में टोटो पर सवार चार लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार पंचानपुर से टिकारी की तरफ आ रही टोटो को पीछे की तरफ से तेज गति से आ रही वैगन आर (जीजे06डीबी5239) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चारपहिय वाहन सड़क किनारे पलटी खा गई जहां खड़े पोल से टकरा गई। पोल टूट कर वाहन के ऊपर गिर गया। वहीं टोटो सवार लोग घायल हो गये। आसपास के लोगो की मदद से घायलों को गया अस्पताल भेजा गया। वहीं कार पर सवार युवक युवती वाहन से उतर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। वाहन सवार की पहचान की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |