मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आईआरएस पुत्र अभियंता पिता के विदाई समारोह में हुए शामिल, निगम के दो अभियंता सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

On: Friday, January 31, 2025 1:44 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के लिए शुक्रवार का दिन गौरव का था। निगम के सभागार में सेवानिवृत्त दो अभियंता सहित चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गौरव का क्षण यह था कि सेवानिवृत्त हुए अभियंता दिनकर प्रसाद के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ओंकार अपने पिता की विदाई समारोह में गुजरात के कच्छ से चलकर आए थे। जिन्होंने सेवानिवृत्त हो चुके पिता दिनकर प्रसाद, अभियंता देवनंदन प्रसाद, टैक्स कलेक्टर इंद्रदेव प्रसाद एवं वार्ड जमादार सुनील कुमार एवं पदाधिकारी तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा-रिटायरमेंट तो एक मन की बात है। व्यक्ति रिटायर नहीं करता। उन्होंने कहा- आज हम जिस जगह पर हैं उसमें पिताजी, चाचा एवं अप्रत्यक्ष रूप से निगमकर्मियों का कहीं न कहीं से सहयोग रहा है।

सेवानिवृत्त दिनकर प्रसाद के पुत्र वर्तमान में गुजरात के कच्छ में भारतीय राजस्व अधिकारी(आईआरएस) के रूप में सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद, सिटी मैनेजर आसिफ़ सेराज, स्वच्छता पदाधिकारी मानव उर्फ मोनू, शुभम कुमार सहित अन्य शाखा पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए अभियंताओं एवं कर्मचारियों के कार्यकलापों की सराहना करते हुए स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर निगम के जनप्रतिनिधि वार्ड नं 15 के केवल पार्षद दीपक चंद्रवंशी के अलावा निगम के कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने बुके और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |