मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुंबई मेल से चार दर्जन सुग्गा तो गया जंक्शन से 150 लीटर शराब बरामद

On: Wednesday, October 30, 2024 8:20 PM

देवब्रत मंडल

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से गया रेल थाना की पुलिस ने चार दर्जन सुग्गा बरामद किया है। वहीं गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर लावारिश हालात में रहे 150 लीटर शराब बरामद की है। दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गया रेल थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर निगरानी और ट्रेनों को सुरक्षित पास कर रही टीम ने मुंबई मेल ट्रेन के एक कोच में लावारिश हालत में रखे एक थैले की जांच की तो उसमें छिपाकर लाए जा रहे जीवित तोते मिले। जिसे बरामद कर थाना लाया गया। जिसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को दी गई। जिन्हें बरामद तोते सुपुर्द कर दिया गया। इधर, वन विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि रेल थाना की सूचना पर विभाग की टीम गया जंक्शन पहुंची। रेल पुलिस ने उन्हें 50 की संख्या में जीवित तोते सुपुर्द किया है।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म से लावारिश हालत में रहे करीब डेढ़ सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत | कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश |