मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुंबई मेल से चार दर्जन सुग्गा तो गया जंक्शन से 150 लीटर शराब बरामद

On: Wednesday, October 30, 2024 8:20 PM

देवब्रत मंडल

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से गया रेल थाना की पुलिस ने चार दर्जन सुग्गा बरामद किया है। वहीं गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर लावारिश हालात में रहे 150 लीटर शराब बरामद की है। दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गया रेल थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर निगरानी और ट्रेनों को सुरक्षित पास कर रही टीम ने मुंबई मेल ट्रेन के एक कोच में लावारिश हालत में रखे एक थैले की जांच की तो उसमें छिपाकर लाए जा रहे जीवित तोते मिले। जिसे बरामद कर थाना लाया गया। जिसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को दी गई। जिन्हें बरामद तोते सुपुर्द कर दिया गया। इधर, वन विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि रेल थाना की सूचना पर विभाग की टीम गया जंक्शन पहुंची। रेल पुलिस ने उन्हें 50 की संख्या में जीवित तोते सुपुर्द किया है।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म से लावारिश हालत में रहे करीब डेढ़ सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |