मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बस स्टैंड में लगी आग में धू-धूकर जल गई चार बसें, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

On: Wednesday, May 21, 2025 5:52 AM

✍️ देवब्रत मंडल

गया शहर के कोचर पेट्रोल पंप के नजदीक सरकारी बस स्टैंड में आग लग जाने से चार बसें जल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को आग पर काबू पाने में करीब पौने दो घन्टे का वक्त लग गया। फायर स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि रात करीब 1:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब पौने दो घन्टे का समय लग गया। उन्होंने बताया 3:30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया जलने वाली सभी चार बसें महारानी कंपनी के हैं। इस अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया सर्वेयर के द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि करोड़ रुपए के आसपास का नुकसान हुआ है।

बताया जाता है कि किसी अज्ञात के द्वारा सिगरेट पीकर बस के पास फेंक दिया गया था। जिसका कारण पहले एक बस में आग लगी। तेज हवा चलने के कारण पास में ही लगी अन्य बसों को आग ने अपने आगोश में ले लिया।
महारानी बस स्टैंड के मैनेजर अजय कुमार द्वारा बताया गया है कि आग कैसे लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि छह बसें यहां पर लगी हुई थी। जिसमें से चार बस में आग लगी है। दो बसों को किसी तरह से बचा लिया गया है। उन्होंने बताया है कि सभी बसें दूसरे राज्यों से होकर मंगलवार की देर रात स्टैंड पर पहुंची थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |