मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: एम्बुलेंस टेक्नीशियन हत्या कांड में 24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

On: Thursday, January 30, 2025 4:21 PM

रिपोर्ट: गौरव सिंह

गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ढकनी बी गांव में एम्बुलेंस टेक्नीशियन कुंदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कैसे हुई थी वारदात?

मंगलवार की रात गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस पलट गई। इस हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने मेडिकल टेक्नीशियन कुंदन कुमार को पकड़ लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हत्या की गंभीरता को देखते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) , नीमचक बथानी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम में नीमचक बथानी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू की और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

  1. सुखेदव चौधरी उर्फ सूर्यदेव चौधरी (पिता: राजेंद्र चौधरी, निवासी: ढकनी बी, थाना: नीमचक बथानी)
  2. बिरेन्द्र राजवंशी उर्फ बिरेन्द्र राम (पिता: कुलदीप मास्टर उर्फ कुलदीप राम, निवासी: जगजीवनपुर)
  3. भोला राजवंशी (पिता: राजो राजवंशी, निवासी: ढकनी)
  4. सुधीर राजवंशी (पिता: राजो राजवंशी, निवासी: ढकनी)

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुखेदव चौधरी उर्फ सूर्यदेव चौधरी अपने घर लौटा है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने जब गांव में छापेमारी की, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आगे छापेमारी कर अन्य तीन आरोपियों—बिरेन्द्र राजवंशी, भोला राजवंशी और सुधीर राजवंशी को भी पकड़ लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस हत्याकांड में कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। फिलहाल चार की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा—
“गया पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता दी और महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |