![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/20231018_200408.jpg)
बुधवार को शहर के हनुमान मंदिर (गोलपत्थर) से पहली बार मातृशक्ति के शस्त्र के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में मातृशक्ति शस्त्र के साथ शामिल हुईं। शोभायात्रा मंदिर से निकलकर लहेरिया टोला होते हुए टावर चौक होते हुए किरण टॉकीज के पास काली मंदिर की परिक्रमा करते हुए वापस कोतवाली चौक होकर वापस हनुमान मंदिर के पास पहुंचा। इस शोभायात्रा में गया के लगभग हर कोने से महिलाओं ने अपना योगदान दिया। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/20231018_200344.jpg)
अगले वर्ष से यह शोभायात्रा और भी भव्य और दिव्य होगा यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर के महंत राजीव रंजन दास के नेतृत्व में आरंभ हुआ। इस शोभायात्रा में समाजसेवी नीरज त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिन्दु संगठन से हिन्दु युवा शक्ती के अध्यक्ष विनय, छोटू बारिक, शशांक भारद्वाज, पवन मिश्रा, करण कुमार, धर्म जागरण मंच से संजय वर्णवाल, पंकज लोहानी, सुषमा गुप्ता, रेखा लाल, अनिता पाठक, हनुमान चालीसा के सक्रिय सदस्य शिवम पाठक, ऋषि दुबे, राजेश कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, रोहम सिंह, आयुष गुप्ता, शिक्कु सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल