न्यूज शेयर करें

फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव स्थित ढाढर नदी घाट किनारे सोमवार की सुबह बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक एक दिन पहले अपने घर से बेलागंज बाजार के लिए निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी बेलागंज थाना में एक सनहा दर्ज कराई थी। जिसका शव सोमवार की सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र में मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक की पहचान कर ली है। फतेहपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया की मृतक व्यक्ति की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के भलूआ पंचायत अंतर्गत दरामपुर गांव के रहने वाले हामिद हुसैन के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी ने बेलागंज थाना में सोमवार को ही पति के गुमशुदगी की संबंध में सनहा दर्ज कराई थी। मृतक हामिद हुसैन को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर शव को फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव के ढाढर नदी घाट किनारे फेंक दिया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के बारे में विशेष कुछ बताने की स्थिति में है।


मृतक की पत्नी नूरी नाज द्वारा बेलागंज थाना में दर्ज सनहा के अनुसार हामिद हुसैन 24 सितंबर को 10 बजे दिन में ही बेलागंज बाजार गए थे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक फोन पर बात होती रही थी। हामिद ने पत्नी से कहा था कि रात 8 बजे तक घर लौट आएंगे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होने लगे। जिसके बाद सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी के द्वारा बेलागंज थाने में सनहा दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का दावा पुलिस ने की है।

Categorized in:

Crime, Gaya,

Last Update: September 25, 2023