मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गलत आपरेशन से महिला की मौत मामले में आरोपित प्रैक्टिशनर गिरफ्तार

On: Monday, September 22, 2025 2:01 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने एक हत्या के आरोपी प्रैक्टिशनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिला के उपहारा थाना अंतर्गत बाजितपुर ग्राम निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले में दर्ज शिकायत के नामजद आरोपित विकास कुमार के थानाक्षेत्र के पंचदेवता ग्राम में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत को लेकर विकास के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। तब विकास कुमार बहेलिया बिगहा मुहल्ले में अवैध क्लिनिक चलाता था। इसी क्रम में एक महिला की बच्चेदानी का आपरेशन करने के दौरान नस कटने से मौत हो गई थी। गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |