मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया

On: Monday, August 17, 2026 9:56 AM

मगध लाइव न्यूज़ संवाददाता | फतेहपुर

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए आम लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गोपी मोड़ के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार शराब तस्कर ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घबराया तस्कर अपनी बाइक और उस पर लदी शराब की खेप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शराब माफिया झारखंड की ओर से अपनी बाइक पर शराब लादकर गोपी मोड़ के रास्ते बेहद तेज गति से आ रहा था। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जब एक महिला सड़क पार करने लगी, तो तस्कर अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और अनियंत्रित बाइक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला छिटक कर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख और पकड़े जाने के डर से तस्कर अपनी गाड़ी और शराब वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की डायल 112 टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से लावारिस हालत में पड़ी बाइक और उस पर लदी शराब को जब्त कर लिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शराब तस्कर इस मार्ग पर अक्सर अपनी गाड़ियां बेतहाशा रफ्तार से दौड़ाते हैं। इस वजह से राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में रहती है और इसी लापरवाही के कारण पहले भी इस इलाके में कई गंभीर हादसे हो चुके हैं।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की सघन जांच के लिए पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। पुलिस जब्त की गई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर फरार तस्कर की पहचान करने में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |