मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर: बच्चों को मेले घुमाने की तैयारी में था पिता, नहाने के दौरान आहर में डूबकर जान गंवाई

On: Thursday, October 2, 2025 3:42 PM

गया। गुरुवार को अचानक घटा एक हादसा फतेहपुर प्रखंड के बिलदपुर गांव में दशहरा पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव के 35 वर्षीय मिथलेश कुमार मांझी की आहर में डूबने से मौत हो गई।मिथलेश गुरुवार की शाम अपने परिवार को मेले में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। घरवालों से कहकर वे पास ही स्थित आहर में स्नान करने गए। ग्रामीणों के मुताबिक स्नान के दौरान उन्होंने साबुन लगाया और डुबकी लगाई, लेकिन वे दोबारा पानी से बाहर नहीं आए।

कुछ देर बाद जब उनकी तलाश शुरू हुई तो गांव के लोग बेचैन होकर आहर में उतरे। लंबे प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया और डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिथलेश रोज़ी-रोटी की तलाश में मुंबई में काम करते थे और इस बार दशहरा अपने परिवार के साथ मनाने के लिए गांव लौटे थे। पत्नी और बच्चों को मेले में साथ ले जाने का वादा कर निकले मिथलेश का यूं अचानक चले जाना पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल गया।

सूचना पर फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया गया। गांव में दशहरा की खुशी अचानक ग़मगीन खामोशी में बदल गई है। हर कोई यही कह रहा है कि परिवार की मुस्कान लौटाने के लिए आए मिथलेश ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह पर्व उनके लिए आख़िरी साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |