मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर पुलिस की शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 96 बोतल विदेशी शराब जब्त

On: Sunday, December 1, 2024 2:56 AM

फतेहपुर थाना क्षेत्र के बूटू बीघा रोड पर अहले सुबह पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे एक होंडा साइन मोटरसाइकिल पर लदी चार पेटियों में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इन पेटियों में रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 96 बोतलें (प्रत्येक 375ml) पाई गईं, जिनकी कुल मात्रा 36 लीटर है।

शराब के साथ पकड़ी गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया और फरार व्यक्ति की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस मामले में भी तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज | इंसानियत की अनूठी मिसाल: जेल की सलाखों से संत रामपाल जी महाराज ने भेजा संदेश और बन गया ‘समर्थ कबीर के सुदामा का महल’, बेबसी के आंसू अब मुस्कान में बदले | मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल |