मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर में संदिग्ध हालात में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: Friday, August 8, 2025 3:48 AM

फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरी पंचायत अंतर्गत ढुब्बा गांव के समीप शुक्रवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान फुलौड़ी यादव, ग्राम गनीपिपरा निवासी, के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर में गहरा जख्म है और गले पर काले धब्बे के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या की गई है। मृतक गुरुवार देर शाम घर से निकले थे और रातभर वापस नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ (वीडियो)

मृतक के परिजनों ने सीधी तौर पर हत्या का आरोप लगाया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट पोस्टमार्टम की जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल, घटना को लेकर गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |