मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर अंचल में नई सीओ अमिता सिन्हा ने पदभार संभाला, पूर्व सीओ रंजीत कुमार को दी गई भावपूर्ण विदाई

On: Thursday, August 14, 2025 3:52 PM

फतेहपुर अंचल में गुरुवार को नई अंचल अधिकारी (सीओ) अमिता सिन्हा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रभार सीओ रंजीत कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

नए पदस्थापित सीओ अमिता सिन्हा इससे पूर्व बंदोबस्त कार्यालय, बांका में पदस्थापित थीं। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान अंचल कार्यालय के नाजिर ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, स्थानांतरित सीओ रंजीत कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

पदभार संभालने के बाद सीओ अमिता सिन्हा ने कहा कि वे क्षेत्र में सभी कार्यों का निष्पादन पारदर्शिता और दक्षता के साथ करेंगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व सीओ रंजीत कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अंचल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी |