मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Fatehpur Gaya News: फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी स्टोर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध उत्पाद

On: Friday, January 2, 2026 3:42 PM

फतेहपुर। ग्रामीण उपभोक्ताओं को शुद्ध दुग्ध उत्पाद सुलभ कराने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी के नए स्टोर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू और अंचल अधिकारी अमिता सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर को जनता के लिए खोल दिया।

यह स्टोर राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य गांव और प्रखंड स्तर पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना, स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर पैदा करना और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े संसाधनों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि स्टोर के खुलने से अब फतेहपुर और आसपास के गांवों के लोगों को दूध, दही, घी, पनीर सहित अन्य सुधा उत्पादों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

स्टोर संचालक बीपी मंडल ने कहा कि पहले क्षेत्रवासियों को सुधा के उत्पादों की खरीद के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब प्रखंड मुख्यालय में स्टोर खुलने से लोगों को ताजे और प्रमाणित उत्पाद अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगे।

उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार दादपुरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नागेंद्र यादव, जयपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सदस्य मिथिलेश यादव, मोरहे पंचायत के मुखिया सदस्य संजय चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |