मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी में तेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

On: Thursday, April 10, 2025 2:17 PM

अतरी (गया): बृहस्पतिवार की दोपहर अतरी प्रखंड के मौलानगर बाजार में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जब तेज आंधी और बारिश के कारण गया रोड पर महादेव स्थान मंदिर के समीप एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। इस हादसे में तीन स्थानीय लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान राजू कुमार (पिता: लोहा चौधरी), प्रिंस कुमार (मामा: प्रमोद चौधरी), और सन्नी कुमार (पिता: गजू कहार) के रूप में हुई है। तीनों मौलानगर के निवासी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान महादेव स्थान के पास खड़ा पुराना पेड़ जोरदार हवा के झोंके न सह सका और सड़क पर गिर पड़ा। उस समय सड़क पर मौजूद राजू, प्रिंस, और सन्नी पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मौलानगर बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |