मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिर्वित तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई

On: Friday, February 2, 2024 4:20 PM

फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिर्वित तीन कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उमाशंकर, सुरेश चौधरी तथा लिपिक विनोद कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने उनके कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि, यह लोग अस्पताल के रीढ़ की हड्डी थे, इनके जाने से हम लोगों की परेशानी कहीं ना कहीं बढ़ जाएगी, हम सभी यहां पर इनके आगे की स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हैं। इस मौके पर डॉ संजीव कुमार, डॉ रवि शर्मा, फार्मासिस्ट विवेकानंद, समर राठौर, शक्ति कुमार, रणधीर कुमार, लिपिक संजय कुमार, दिनेश कुमार, आशा कार्यकता सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |