मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आर डी पब्लिक स्कूल में फेयरवेल समारोह: भविष्य निर्माण के लिए मिला आशीर्वाद

On: Saturday, February 1, 2025 1:41 AM

टिकारी संवाददाता: आर डी पब्लिक स्कूल टिकारी में दशम वर्ग के उत्प्रेषित छात्रों एवं छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। यह विदाई विद्यालय परिवार एवं नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित की गई। इस समारोह में नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक विक्रमादित्य सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। उत्प्रेषित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की यह विदाई नहीं बल्कि शिक्षा के उत्तम शिखर के लिए एक मार्गदर्शन एवं आशीष बच्चन समारोह है। माध्यमिक शिक्षा वह कड़ी है जो प्राथमिक शिक्षा की कमी को दूर कर उच्च शिक्षा की आधारशिला का निर्माण करती है। यहां से विद्यार्थी अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार होकर जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दशम वर्ग वह चौराहा है जहां से सारे रास्ते निकलते हैं। एक रास्ता डॉक्टर , इंजीनियर एवं वैज्ञानिक का है तो दूसरा रास्ता आईएएस आईपीएस एवं प्रशासनिक क्षेत्र की ओर ले जाता है तीसरा रास्ता तकनीकी क्षेत्र को इंगित करता है लेकिन एक रास्ता और भी है जो बर्बादी की ओर ले जाता है इस रास्ते में अनेक ऐसे मित्र तथा ऐसे वातावरण मिलेंगे जो आपके भविष्य को बर्बाद कर सकते हैं अतः ज़रूरी है कि हमें इन रास्तों पर चलने से बचना चाहिये।

जीवन के सही रास्ते चुनकर हम अपने माता-पिता एवं गुरु का नाम रोशन कर सकते हैं | इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया और बच्चों को जीवन में मिलने वाली कठिनाइयों के प्रति सजग रहने का आगाह किया इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य अलका सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए |इस कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया गया |इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश पांडे , अरुण कुमार, अमन कुमार ,रंजीत कुमार इत्यादि के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |