मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जन वितरण विक्रेताओं की मांग को लेकर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का संघर्ष 7वें दिन भी जारी, विधायक से मिला समर्थन

On: Friday, February 7, 2025 2:36 PM

गया: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह और जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव के नेतृत्व में विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी से मिला। प्रतिनिधियों ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

विधायक ने दिलाया भरोसा, मंत्री से मुलाकात का वादा

विधायक मनोरमा देवी ने विक्रेताओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पटना जाकर मंत्री महोदय से स्वयं मिलेंगी और विक्रेताओं की मांगों को उनके समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो वे गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अनशनकारी अंबिका यादव से भी मुलाकात करेंगी और उनके मांग पत्र को लेकर सार्थक वार्ता करेंगी।

सातवें दिन भी विक्रेताओं की हड़ताल जारी

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विक्रेताओं का आंदोलन अपने सातवें दिन भी जारी है। सभी विक्रेताओं ने अपनी-अपनी पीओएस मशीनें बंद कर खाद्यान्न वितरण पूरी तरह ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अनशनकारी अंबिका यादव के साथ सम्मानजनक समझौता नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

संघर्ष को धार देने के लिए कमेटी सक्रिय

हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए जिला कमेटी ने अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर निगरानी एवं भ्रमणशील कमेटियों का गठन कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सक्रिय सदस्य लगातार प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं ताकि हड़ताल को और मजबूत किया जा सके। संगठन का दावा है कि चंद अपवादों को छोड़कर सभी विक्रेताओं ने पीओएस मशीनें बंद कर दी हैं और अनाज वितरण पूरी तरह से ठप पड़ा है।

सैकड़ों विक्रेताओं की मौजूदगी

इस मौके पर सुरेश प्रसाद यादव, हरिशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, जमुना मंडल, गोपाल पासवान, राजकुमार प्रसाद, नरेश दास, सुग्रीव पासवान, राजेंद्र पासवान, शिव कुमार यादव, सुभाष यादव, सुदामा यादव, उपेंद्र साव, नरेश साव सहित बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी |