मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मध्य रेल के तीन मंडल पर मेंस कांग्रेस, दो पर एम्प्लॉयी यूनियन ने जीत हासिल किया, कर्मचारी यूनियन तीसरे स्थान पर

On: Thursday, December 12, 2024 2:19 PM

देवब्रत मंडल

अखिल भारतीय स्तर पर देश के सभी 18 रेल जोन में 73 मंडल हैं। जहां यूनियन की मान्यता को लेकर 6 दिसंबर को एकसाथ चुनाव कराए गए थे। जिसके नतीजे गुरुवार की देर शाम जारी कर दिए गए। जिसमें एक पूर्व मध्य रेल है। जिसके पांच डिवीज़न हैं। इन पांच मंडलों में देर शाम तक परिणाम सामने आने के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अपनी हार की समीक्षा कर रही है।
पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल का चुनाव परिणाम सबसे अंत में आया है। जो यहां के नतीजे सामने आए हैं उसके अनुसार धनबाद मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयी यूनियन सर्वाधिक वोट 7500 लाकर चुनाव जीत गई है। जबकि दूसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस 4925 वोट हासिल कर चुकी है। तीसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन रही है। जिसे 3550 वोट मिले हैं।
इस हिसाब से देखें तो तीन मंडल समस्तीपुर, दानापुर एवं सोनपुर मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस जीत हासिल कर सबसे आगे रही है। जबकि ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयी यूनियन डीडीयू एवं धनबाद मंडल में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही। जबकि तीसरे स्थान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन रही।

इसके पहले 2013 एवं 2007 में हुए थे चुनाव

इस बार संपन्न चुनाव 2024 के पहले 2013 में चुनाव कराया गया था। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समस्तीपुर मंडल छोड़कर धनबाद, डीडीयू, सोनपुर एवं दानापुर में जीत हासिल की थी। जबकि 2007 के चुनाव में सभी पांच मंडल पर अपना कब्जा जमा लिया था।

11 साल बाद केंद्र सरकार ने करवाया चुनाव

2013 में हुए चुनाव के बाद 2018 में चुनाव कराने की घोषणा केंद्र सरकार नहीं कर सकी थी। जिसके पीछे कई कारण रहे। इसी कारण पूर्व मध्य रेल में इसीआरकेयू और अखिल भारतीय स्तर पर एआईआरएफ कर्मचारियों के हितों को लेकर कार्य करती रही।

इस बार चुनाव में एआईआरएफ हैट्रिक लगाने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरी थी लेकिन रेल कर्मचारियों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बता दें कि इस बार चुनाव में छह यूनियन पूर्व मध्य रेल में भाग लिया लेकिन तीन मंडल में मेंस कांग्रेस तो दो मंडल में एम्प्लॉयी यूनियन चुनाव जीत गई। कर्मचारी यूनियन तीसरे स्थान पर रह गई। आधिकारिक तौर पर परिणाम की घोषणा पूर्व मध्य रेल के मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |