मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद

On: Thursday, July 9, 2026 7:22 PM

महताब अंसारी की रिपोर्ट

कोंच। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय एवं कोंच पैक्स कार्यालय में गुरुवार को अंचलाधिकारी (CO) मुकेश कुमार के स्थानांतरण पर एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अंचलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मुकेश कुमार ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को न सिर्फ गंभीरता से सुना, बल्कि उनका त्वरित समाधान भी निकाला। राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनका योगदान सराहनीय रहा, जिससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई।

पैक्स कार्यालय में भी हुआ सम्मान समारोह

इसी कड़ी में कोंच पैक्स कार्यालय में भी एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक विवेकानंद शर्मा ने की। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष रिया कुमारी ने अंचलाधिकारी को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पैक्स का संचालन बेहद सुचारू रूप से हुआ। रिया कुमारी ने विशेष रूप से कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने में अंचलाधिकारी ने हमेशा सहयोग किया। इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की सहूलियत के लिए उन्होंने माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतरीन और सकारात्मक पहल की थी। उनके जाने से क्षेत्र को एक सक्षम, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी की कमी खलेगी।

‘कोंच की यादें हमेशा दिल में रहेंगी’ — मुकेश कुमार

अपने विदाई संबोधन में भावुक होते हुए अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि कोंच में बिताया गया समय उनके सेवाकाल के सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा। उन्होंने अंचल के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मिले सहयोग, स्नेह और भरोसे के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सभी लोग इसी तरह एकजुट होकर अपना योगदान देते रहें। इस विदाई सह सम्मान समारोह में काबर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, अंचल कर्मी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |