मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एरिया डोमिनेशन के माध्यम से मतदान के दौरान शांति व सुरक्षा बहाल की कवायद

On: Saturday, October 11, 2025 4:24 PM

टिकारी संवाददाता: विधानसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा का विश्वास कायम को लेकर शनिवार को एसडीएम प्रवीण कुंदन व एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। स्थानीय थाना की पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने मउ, संडा, भोरी इत्यादि गांव फ्लैग मार्च करते हुयर संबंधित बूथों पर लोगों से मिलकर निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की अधिकारियों ने अपील की। अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए चुनाव को महापर्व बताते हुए इसमे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही। अधिकारियों ने प्रत्येक मतदाता को बिना किसी डर व भय के बूथ तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

एसडीपीओ चंचल ने बताया कि अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल सतत सक्रिय हैं और किसी भी बूथ पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी डर और लालच के अपनी समझदारी से मतदान करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और एक स्वस्थ सरकार का गठन सुनिश्चित किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |