मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खबर का असर: आधा झुके हुए राष्ट्रीय ध्वज को मिला सम्मान, अब छूने लगा आसमान, जानें इस बीच क्या क्या हुआ?

On: Thursday, January 9, 2025 7:52 AM

देवब्रत मंडल

गया शहर के जयप्रकाश झरना गोलंबर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा के समक्ष आधा झुके हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक ऊपर कर दिया गया। यह कार्य बुधवार की देर शाम गया नगर निगम के माध्यम से करवाया गया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास कुमार ने भाप्रसे के अधिकारी नगर आयुक्त कुमार अनुराग तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर अधिकारी द्वय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक देर शाम ऊपर करवा दिया।

राष्ट्रीय शोक की अवधि बीत जाने के बाद भी झुका हुआ था तिरंगा

श्री कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिनों के राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में ध्वज को आधा झुका दिया गया था लेकिन शोक की अवधि पूरा हो जाने के बाद भी यहां तिरंगा आधा झुका हुआ था। जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए जल्द ही इसे ठीक कराने एवं इसके लिए दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

खबर और सूचना प्रसारित होने के बाद मच गई थी हलचल

राष्ट्रीय ध्वज के आधे झुके रहने से संबंधित खबर जैसे ही प्रसारित हुई तो सम्बंधित अधिकारियों में हलचल पैदा हो गया। आनन फानन में निगम के एक इंजीनियर तक यह बात पहुंची। जो इस वार्ड नं 32 से संबंधित हैं। जिन्होंने दो बिजली मिस्त्री को लेकर जयप्रकाश झरना पहुंचे और आधे झुके तिरंगा को सही स्थान दिलाकर राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की ओर करवाया। इसके बाद तिरंगा आसमान में लहराने लगा है।

दोषी कौन अबतक स्पष्ट नहीं हो सका

आधे झुके हुए राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय शोक की अवधि पूरा हो जाने के बाद समय से ऊपर कर दिया जाना चाहिए था। जिनके आदेश पर झुकाया गया होगा, यह दायित्व बनता था उनका कि समय पर इसे ऊपर करवा दें लेकिन ऐसा नहीं हो सका और बात राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपमान की उठ गई। अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किनकी लापरवाही के कारण ऐसा हुआ?

भाजपा नेता का है कहना

भाजपा नेता विकास कुमार

भाजपा नेता विकास कुमार ने बताया कि उनकी शिकायत पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक ऊपर तो कर दिया गया है लेकिन यह नगर निगम की लापरवाही है। प्रशासन को चाहिए कि इसके लिए दोषी का पता लगाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करें ताकि आगे से राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी तरह का अपमान नहीं हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |